धूमधाम और श्रद्धा से सम्पन्न हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन
कैसरगंज/फखरपुर क्षेत्र में वृहस्पतिवार को नवरात्रि के समापन पर भारी उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन सम्पन्न हुआ। कोठवल कलां, सरायली, मेथौरा, अवस्थी पुरवा, कुंडासर, बदरौली, परसेंडी खेमनीपुर, सिदरखा सहित विभिन्न स्थानों से प्रतिमाओं को भाखला गांधी घाट पर विसर्जित किया गया।
श्रद्धा और भक्ति का वातावरण विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे संचालकों ने भक्ति गीतों और धुनों से वातावरण को उल्लास पूर्ण बना दिया। श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पंडालों में आयोजित जागरण, अखंड रामायण और कीर्तन कार्यक्रमों में भाग लिया और बुधवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ इन धार्मिक आयोजनों का समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह भण्डारों का आयोजन हुआ, जहां छोला-चावल, पूरी-हलवा, केला और जल का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। फखरपुर थाना प्रभारी ब्रह्मानंद पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से डटे रहे।कुंडासर, बदरौली, परसेंडी खेमनीपुर, कोठवल कलां और सरायली समेत सभी स्थानों पर सघन पुलिस व्यवस्था की गई, जिससे पूरे आयोजन में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगीविसर्जन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री चंद्र प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख सत्यदेव सिंह, पत्रकार राहुल सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने जयकारों और भक्ति गीतों के बीच माता रानी को विदाई दी।




No comments:
Post a Comment