कुंडासर चौराहे पर महिलाओं से अश्लील हरकत करता मनचला गिरफ्तार
बहराइच। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना फखरपुर पुलिस और एंटी रोमियो सर्किल टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान पुलिस टीम जब कुंडासर चौराहे पर पहुंची, तो वहां एक युवक महिलाओं और बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करता और आपत्तिजनक टिप्पणी करता पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके से ही पकड़ लिया।आरोपी की पहचान सूरज पुत्र सरदार निवासी बैरी महेशपुर, थाना कैसरगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से राह चलती महिलाओं और किशोरियों को परेशान कर रहा था।थाना फखरपुर प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 296 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस अधीक्षक बहराइच ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी महिलाओं या बालिकाओं से छेड़छाड़ या अभद्रता की घटना दिखाई दे, तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 या नजदीकी थाने को दें।
No comments:
Post a Comment