Oct 25, 2025

महिला अपराधों के प्रति जागरूक हुईं ग्रामीण किशोरियाँ

 महिला अपराधों के प्रति जागरूक हुईं ग्रामीण किशोरियाँ 

गजाधरपुर, बहराइच। थाना फखरपुर की मिशन शक्ति टीम ने अपराजिता सामाजिक समिति मकनी पुरवा गजाधरपुर के सहयोग से ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में ग्रामीण किशोरियों संघ की सदस्याओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की निरीक्षक क्राइम समर सिंह, हेड कांस्टेबल रामानंद, अजय यादव, कुसुम यादव, कीर्ति देवी, सरिता यादव समेत कई ग्रामीण महिलाएँ मौजूद रहीं।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, और बच्चों की तस्करी जैसे सामाजिक अपराधों को रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार का अपराध होने पर वे टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। वहीं साइबर अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 उपलब्ध है।कार्यशाला में अपराजिता सामाजिक समिति की अध्यक्ष किरन वैन्स व अर्पिता सिंह की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएँ, और महिला बीडीसी सदस्य भी शामिल रहीं। इस दौरान किशोरियों की समस्याएँ सुनी गईं और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।


No comments: