Oct 2, 2025

सीओ रवि खोखर ने महिला सशक्तिकरण पर दिया संदेश

सीओ रवि खोखर ने महिला सशक्तिकरण पर दिया संदेश

कैसरगंज। फखरपुर थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर ने एंटी रोमियो टीम संग महिला जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को नारी सशक्तिकरण की जानकारी दी तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की स्थिति में तुरंत महिला हेल्प डेस्क नंबरों पर संपर्क करने की अपील की।अभियान के तहत पुलिस टीम ने गजाधरपुर के स्कूल चौराहों और देवी जागरण पंडालों का दौरा किया। 
इस दौरान एसआई राजेश दुबे, अमित सिंह, महिला आरक्षियों समेत स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए वाहनों की चेकिंग अभियान भी चलाया। गाड़ियों के शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई और नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

No comments: