Oct 16, 2025

पति को सोते वक्त मारी गई गोली, बगल में सोई पत्नी को नहीं हुई जानकारी

लखनऊ - गोरखपुर में चारपाई पर सोते वक्त व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई,शरीर के पिछले भाग में गोली मारी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी तथा एसपी साउथ भी मौके पर पहुंच गए तथा घटना के बावत जानकारी ली। मामला बांसगांव क्षेत्र अंतर्गत गोड़सरी की है,जानकारी के मुताबिक साथ में पत्नी भी भी सोई थी लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं हो सकी,बल्कि गोली चलने की आवाज सुनकर ही जानकारी हुई। फिलहाल पत्नी के मुताबिक किसी से  विवाद नहीं था और उन्होंने किसी को ना किसी को देखा। पुलिस मामले की बड़ी गहराई से से जांच- पड़ताल कर रही है।


No comments: