Oct 4, 2025

गोण्डा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, नौ माह की बच्ची हुई मां से अनाथ

 गोण्डा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, नौ माह की बच्ची हुई मां से अनाथ 

गोण्डा जिले के कसड़िया (देवतादीन पुरखा) गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, परिवादी की पुत्री सुमन का विवाह 31 मई 2022 को अनिल पुत्र रामसरन निवासी कसड़िया से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह में परिवार की क्षमता अनुसार दहेज दिया गया था, जिसमें मोटरसाइकिल, कूलर, एलसीडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, सोफा, गोदरेज अलमारी और एक लाख रुपये नकद शामिल थे।शादी के बाद से ही पति अनिल, ससुर रामसरन, सास माया देवी, ननद मधु पत्नी प्रवीण और सोनू पुत्र बेपाल आदि लोग चार पहिया वाहन की मांग को लेकर सुमन को प्रताड़ित कर रहे थे। वे उसे धमकाते थे कि माता-पिता से चार लाख रुपये मंगवाओ या घर छोड़ दो, वरना जान से मार देंगे।बताया गया कि 1 अक्टूबर 2025 को सुमन का ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। 3 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे सुमन के पति अनिल ने उसके पिता को फोन कर बताया कि सुमन की मृत्यु हो गई है। जब पीड़ित परिवार गांव पहुंचा, तो देखा कि सुमन का शव दरवाजे पर पड़ा है और शरीर पर फांसी लगाने जैसे निशान नहीं थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुमन की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई है। मृतका की नौ माह की बच्ची अब मां से विहीन हो गई है।स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।











No comments: