गोण्डा - जमीनी विवादों व घोटालों को लेकर गोण्डा अक्सर सुर्खियों में रहा है, एक बार फिर गोण्डा में जमीन घोटाले का मामला सामने आया है। इस बार तो मसकनवा पावर हाउस की जमीन बैनामा हो गई जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामला मसकनवा क्षेत्र अंतर्गत विश्नोहरपुर स्थित गाटा संख्या 46 की 11 बीघे जमीन बैनामा से जुड़ा बताया जा रहा है। और बैनामेदार कोई हल्का फुल्का व्यक्ति नहीं बल्कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा द्वारा अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त जमीन का बैनामा कराने की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि गाटा संख्या 46 में बिजली विभाग का पावर हाउस बना है,पावर हाउस परिसर में बिजली कर्मियों का आवास भी है। पावर हाउस को बने करीब 46 वर्ष व्यतीत हो चुका है। इस जमीन के बैनामा होने की जानकारी के बाद विभाग एक्सियन आनन-फानन में वाद दायर किया और अब जमीन के जरूरी कागजात ढूंढे जा रहे हैं।
मामले की सुनवाई 13 अक्टूबर को होनी है।
No comments:
Post a Comment