Oct 6, 2025

परसपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-363/25, धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- श्याम कुमार पुत्र स्व0 बच्चा राम प्रजापति निवासी ग्राम अन्दूपुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा को ग्राम अन्दूपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। बीते 18.08.2025 को वादी विनोद पुत्र स्वामी प्रसाद नि0 ग्राम वीरपुर थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री की शादी परसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अन्दूपुर निवासी नन्द कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मेरी पुत्री को उसके पति व परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था तथा आज दिनांक 18.08.2025 दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में नामजद 05 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 06.10.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त-श्याम कुमार को ग्राम अन्दूपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रवाना किया गया।


No comments: