Oct 6, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम कंठूपुरवा में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं योजनाओं की जानकारी दी गई

 मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम कंठूपुरवा में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं योजनाओं की जानकारी दी गई

 फखरपुर/ बहराइच,- थाना फखरपुर, जनपद बहराइच के ग्राम कंठूपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम सर्किल कैसरगंज द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाना और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं एवं बालिकाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा बहुएं, शिक्षामित्र समेत स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थीं। टीम ने बालिकाओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला संबंधित अपराधों की शिकायत हेतु 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 जैसे टोल-फ्री नंबरों तथा साइबर अपराध शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई।इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के सदस्य नि0अ0 समर सिंह, उ0नि0 श्याम सिंह, हे0का0 रामानंद यादव, का0 श्रीराम साहनी, का0 अजय यादव, म0का0 सरिता यादव, म0का0 शालिनी सिंह सक्रिय थे। स्थानीय सहयोगियों में सकीना, श्रीमती कांति देवी, शिक्षामित्र श्रीमती कल्पना सिंह, आंगनबाड़ी नयन कुमारी सिंह, आशा बहुएं श्रीमती रामावती एवं ग्राम प्रधान श्री राम छवि यादव मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया गया है।

No comments: