Oct 5, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना बौंडी की टीम ने ग्राम साइन में महिलाओं को किया जागरूक

 मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना बौंडी की टीम ने ग्राम साइन में महिलाओं को किया जागरूक 

थाना बौंडी की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पंचायत भवन साइन में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और दो महिलाओं को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला अपराध और आपात स्थितियों में संपर्क के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 एवं 1930 की जानकारी साझा की गई।मिशन शक्ति टीम के सदस्य

उ०नि० ज्ञानमणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल महेश राय, महिला आरक्षी राधा वर्मा और महिला आरक्षी ज्योति सिंह उपस्थित रहीं।मिशन शक्ति फेज 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

No comments: