मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
बहराइच। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद की मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न थानों का भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। टीम ने थाना दरगाह शरीफ, कोतवाली नगर, विशेश्वरगंज, रूपईडीहा, महिला थाना नानपारा, थाना बौण्डी सहित अन्य थानों में जाकर चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा उपायों तथा उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 या साइबर अपराध के लिए 1930 पर सूचना दें।इसके साथ ही मानव तस्करी और बच्चों की तस्करी से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर भी टीम ने विस्तार से चर्चा की और सुरक्षित रहने के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल तकनीकी उपाय सिखाए गए, ताकि वे किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।मिशन शक्ति टीम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना और समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।



No comments:
Post a Comment