गोण्डा - उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के राजपत्रित अधिकारी व एण्टी रोमियो स्क्वायड टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है तथा महिलाओं/बालिकाओं को देखकर अश्लील हरकत करने वाले मंचलों पर कायवाही की जा रही है। आज दिनांक 11.10.2025 को थाना उमरीबेमगंज की एण्टीरोमियों टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत क्षेत्र में व्यापक भ्रमण और निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना तथा समाज में जागरूकता फैलाना रहा। भ्रमण के दौरान टीम ने कड़ौरा चौराहा, उमरीबेगमगंज बाजार और मां बाराही देवी चौराहा से तीन व्यक्तियों को महिलाओं और बालिकाओं के सामने अश्लील हरकत करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की गयी। गोण्डा पुलिस की आमजन मानस से अपील की जाती है कि वे किसी भी असामाजिक या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गोण्डा पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उद्देश्यों को पूरा करने में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Oct 11, 2025
महिलाओं/बालिकाओं से अश्लील हरकत करते समय 03 मनचलो को किया गया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment