गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-446/24, धारा 3(5)/105/110 बी0एन0एस0 व 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 के वांछित अभियुक्तगण 1. कृष्ण कुमार कनौजिया पुत्र रामछबीले व 2. मो० इशहाक पुत्र स्व0 नियामत उल्ला उर्फ नक्खू निवासीगण बेलसरडीहा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को आरोपी इशहाक के घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बीते 07.10.2024 को करीब 13.00 बजे थाना तरबगंज क्षेत्रांतर्गत बेलसर डीहा के एक खाली पड़े घर में बाहर से ताला लगाकर कर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम हो रहा था, जिसमें अचानक धमाका होने से पटाखा बना रहे 05 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें उपचार के दौरान 03 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें थाना तरबंगज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तगण कृष्ण कुमार कनौजिया व मो० इशहाक गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसमें आज दिनांक 03.09.2025 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण 1. कृष्ण कुमार कनौजिया पुत्र रामछबीले व 2. मो० इशहाक पुत्र स्व0 नियामत उल्ला उर्फ नक्खू निवासीगण बेलसरडीहा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को आरोपी इशहाक के घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किय गया।
Sep 3, 2025
पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment