Sep 13, 2025

हमले में बाप की मौत, बेटा घायल

गोण्डा - खरगूपुर के शिवगढ़ जंगल में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई, हमलावरों ने कुल्हाड़ी मारकर बाप की हत्या कर दी जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक बाप - बेटा जंगल में लकड़ी काटने गए थे , तभी कुल्हाड़ी लेकर आए दो लोगों ने हमला बोल दिया, जबकि हमले का कारण स्पष्ट अभी नहीं हो सका है। वहीं कुछ लोग जंगली जानवर के हमले की भी आशंका जता रहे हैं। झाड़ी में पेड़ के पास बाप का शव मिला।

No comments: