Sep 13, 2025

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग, गोली लगने से एक घायल




गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व थाना नवाबगंज की संयुक्त टीम द्वारा गोण्डा-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग मे शूटिंग रेंज के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर बदमाश-01. अंकित सिंह पुत्र स्व0 शिवपूजन सिंह, 02. शिवम यादव पुत्र रामयज्ञ यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, चोरी की 01 अदद प्लेटिना मोटरसाईकिल, 05 छिनैती के मोबाइल फोन व 20,800/- रू0 नकद बरामद किया गया।
विगत कुछ दिनों से जनपद गोण्डा के विभिन्न थानाक्षेत्रों में छिनैती की घटनाएं घटित हुई थी। घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित कुल 04 टीमो का गठन किया गया था। जिसमें आज दिनांक 12.09.2025 को थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम क्षेत्र में भ्रमण शील थी कि सूचना प्राप्त हुई कि 02 शातिर बदमाश गोण्डा अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ रहे है। पुलिस टीम द्वारा गोण्डा अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग मे शूटिंग रेंज के पास बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश अंकित सिंह के पैर में गोली लगी, इस दौरान उसका साथी अभियुक्त शिवम यादव द्वारा मौके से भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद चोरी की प्लेटिना मोटरसाईकिल, 05 अदद छिनैती के मोबाइल फोन व 20,800/- रू0 नकद बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा जनपद गोण्डा के थानाक्षेत्र वजीरगंज, मोतीगंज, कोतवाली नगर, को0 देहात सहित आस-पास के जनपदों में भी मोटरसाइकिल व कपड़े बदल-बदलकर ई-रिक्शों सवार महिलाओं से पर्स/मोबाइल फोन आदि की छिनैती की घटनाएँ की गयी थी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अंकित सिंह पुत्र स्व0 शिवपूजन सिंह निवासी हडियागाड़ा थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा। 
02. शिवम यादव पुत्र रामयज्ञ यादव निवासी ठाकुरपुर अहिरन पुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-175/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-714/25 धारा 304 बीएनएस थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-288/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-299 /25 धारा 304(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-424/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-332/25, धारा 109,351(3),352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद चोरी की प्लेटिना मोटरसाईकिल।
02. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस।
03. 20,800/- रू0 नकद 
04. 05 अदद मोबाइल फोन (छिनैती के)

अभियुक्त अंकित सिंह का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-175/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-288/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-299 /25 धारा 304(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-424/25 धारा 304(2 ) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-714/25 धारा 304 बीएनएस थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-458/20 धारा 380,411,457 भादवि को0 नगर जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0सं0-235/23 धारा 323,504,506 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0सं0-69/24, धारा 323,504,506 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
09. मु0अ0सं0-458/20 धारा 457,380,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार अभियुक्तों से उनके द्वारा कारित अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ व बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं ।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01.  अभय सिंह थानाध्यक्ष नवाबगंज।
02.  गौरव सिंह प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस।
03. व0उ0नि0 श्री विश्वास चतुर्वेदी।
04. उ0नि0 श्री विभव सिंह।
05. उ0नि0 संजीव सिंह।
06. उ0नि0 अशोक कुमार जायसवाल।
07. हे0का0 अमित पाठक एस0ओ0जी0
08. हे0का0 रणधीर एस0ओ0जी0
09. हे0का0 अरूण यादव एस0ओ0जी0
10. हे0का0 हृदयनारायण दीक्षित सर्विलांस।
11. का0 लोकेश नागर एस0ओ0जी0
12. का0 रवि सर्विलांस
13. का0 अमितेश सिंह सर्विलांस
14. का0 अंशुमान पाण्डेय सर्विलांस
15. हे0का0 सुनील कुमार यादव।
16. हे0का0 योगेन्द्र नाथ यादव।
17. हे0का0 विपिन सिंह।
18. का0 अजय यादव।
19. का0 अमित सिंह।
20. का0 अतुल सिंह।


No comments: