Sep 15, 2025

गोण्डा हादसा: जिला मजिस्ट्रेट ने दिये जांच के आदेश



 
गोंडा में मकान गिरने से हुये हादसे की जांच समिति गठित

गोण्डा – नगर के मेवतियान मोहल्ले, पूरे नूरी मस्जिद की गली, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया था। जानकारी के अनुसार एक जर्जर (पुराना) मकान को तोड़ते समय अचानक मकान का मलबा गिर गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित कर दी है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए घटना की वास्तविकता ज्ञात करने हेतु आदेश जारी किया गया है।

जानें जांच समिति में शामिल अधिकारियों के नाम

नगर मजिस्ट्रेट, गोंडा – अध्यक्षअधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी , प्रांतीय खंड गोंडा – सदस्य अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, द्वितीय गोंडा – सदस्य
क्षेत्राधिकारी, नगर – सदस्य 
जांच टीम को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि समिति सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट एक पक्ष के भीतर प्रस्तुत करे।

No comments: