Sep 15, 2025

2 अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिलें बरामद



 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोरों-01. विष्णु यादव पुत्र राधेश्याम यादव, 02. अलखराम उर्फ सुत्तन यादव पुत्र दूधनाथ को आईटीआई मोड़ मनकापुर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिलें बरामद की गयी। 
दिनांक 14.09.2025 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश सिंह मय टीम द्वारा रात्रि गश्त हेतु क्षेत्र में रवाना थे कि दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आई0टी0आई0 मोड़ मनकापुर से दो शातिर वाहन चोरों-विष्णु यादव व अलखराम उर्फ सुत्तन यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गयीं। पूछताछ के आधार पर अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम महेवानानकार स्थित आम की बाग से 03 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ कमाने हेतु मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। बरामद मोटरसाईकिलों को हमलोगो ने अपने साथी अभियुक्त अमित वर्मा व महेन्द्र यादव के साथ मिलकर लखनऊ, झिलाही बाजार, वजीरगंज व बलरामपुर क्षेत्र से चोरी की है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विष्णु यादव पुत्र राधेश्याम यादव उम्र 20 वर्ष नि0 महेवा नानकार थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा ।
02. अलखराम उर्फ सुत्तन यादव पुत्र दूधनाथ उम्र 22 वर्ष नि0 चौबेपुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग
01. मु0अ0स0-395/24 धारा 303 (2) बीएनएस थाना को देहात बलरामपुर

पंजीकृत अभियोग
01.  मु0अ0सं0-408/2025, धारा 317(2),317(5) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 02 अदद बजाज प्लेटिना मोटरसाईकिल।
02. 01 अदद हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल।
03. 01 अदद बजाज सीटी 110 मोटरसाईकिल।
04. 01 अदद हीरो सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. वरि0 उ0नि0 उमेश सिंह।
02. उ0नि0 योगेश यादव।
03. उ0नि0 पिण्टू कुमार यादव।
04. मु0आ0 सुरेश कुमार यादव।
05. कां0 दुर्गेश चौधरी।
06. कां0 रवि सिंह।

No comments: