Sep 26, 2025

हुकुम सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी

 हुकुम सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी 

कैसरगंज/बहराइच -छात्रा दिव्यांशी सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएं शक्ति पर्व शारदीय नवरात्रि मिशन "सशक्त नारी समृद्धि प्रदेश" केअंतर्गत मिशन शक्ति का पांचवा चरण के क्रम पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी कैसरगंज बृजेन्द्र मिश्र के संयोजन में पुलिस विभाग के द्वारा स्थानीय हुकुम सिंह इंटर कॉलेज परिसर में बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मिशन शक्ति के बारे में बताया गया की वर्तमान 1647 थानों में महिला की सुरक्षा सहयोग एवं संरक्षण हेतु समर्पित मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है, उत्तर प्रदेश शासन व केंद्र सरकार की स्पष्ट मंशा महिला सुरक्षा की प्राथमिकता को लेकर है, जिसके लिए वह मिशन शक्ति कक्ष,एंटी रोमियो स्क्वाड महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, विमेन पावर लाइन, 1090, ऑनलाइन फैमिली काउंसलिंग आदि सहित कई विषयों पर लगातार तेजी से काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 44177 महिला पुलिसकर्मियों को नियुक्त कर महिलाओं की सम्मान और विश्वास को बढ़ाया है। कार्यक्रम में महिला आरक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की बालिकाएं शिक्षण के लिए विद्यालय आते जाते समय या किसी विषम स्थिति में सरकार द्वारा निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों का सहारा ले सकते हैं जिनकी गोपनीयता के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, संरक्षा व समस्या के निदान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने 112,1076, 1098,181,108 व 1090 आदि सेवाओं की जानकारियां दी। विद्यालय परिसर के कार्यक्रम के बाद महिला आरक्षण द्वारा चयनित विज्ञान वर्ग कक्षा 12 की छात्रा दिव्यांशी सिंह को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी वाहन से स्थानीय थाना कैसरगंज ले जाया गया जहां उसे एक दिन का थाना प्रभारी का कार्यभार दिया गया, इसके उपरांत थाना प्रभारी बनी छात्रा ने आए हुए फरियादियों की समस्या सुन उन्हें सुझाव देते हुए निस्तारित किया। उक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक बाबूलाल विश्वकर्मा, आरक्षी सूर्यकांत पांडे, महिला सिपाही गायत्री शुक्ला, दीपिका त्रिवेदी, आरती यादव, पप्पी चौधरी आदि पुलिसकर्मी, हुकुम सिंह सिंह इंटर कॉलेज महिला शिक्षिका डॉ. शकुंलता सिंह, डा.बबीता रानी श्रीवास्तव, विन्दू, रीता सिंह, वंदना, शिखा सिंह आदि सहित छात्राएं उपस्थित रही।

No comments: