Sep 10, 2025

सीएम के करीबी अशोक सिंह के छोटे भाई विनोद सिंह (कानूनगो) की सड़क हादसे में मौत, उमड़ा जन सैलाब




गोण्डा - सड़क हादसे में राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का असामयिक निधन हो गया, उनके निधन से राजस्व विभाग व जिले में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद कुमार सिंह के आकस्मिक निधन की खबर पाकर उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बता दें कि विनोद कुमार सिंह के बड़े भाई अशोक हिन्दू वाहिनी के वरिष्ठ नेता तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में से एक हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से तरबगंज क्षेत्र निवासी व करनैलगंज तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात विनोद कुमार सिंह विगत रविवार को बाइक द्वारा ड्यूटी से वापस जा रहे थे,तभी कडरू के पास तेज रफ्तार से आई नील गाय ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल होकर गिर गए, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गोण्डा ले जाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया न जा सका,आज भोर में उनका निधन हो गया। उनके निधन से राजस्व विभाग सहित पूरे जनपद में शोक व्याप्त है। दुःख की इस घड़ी में तहसीलदार करनैलगंज, नायब तहसीलदार करनैलगंज,  करूणेश कुमार राजस्व निरीक्षक, राम बहादुर पाण्डेय राजस्व निरीक्षक,संजय शुक्ला, अमर प्रसाद तिवारी धर्मेंद्र तिवारी जयप्रकाश वर्मा, मस्तराम वर्मा तथा  कई अन्य लेखपाल गणों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और हर समय साथ खड़े रहने का वादा करते हुए ढाढस बंधाया। विनोद सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

No comments: