Sep 23, 2025

बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर

 बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर 

  बहराइच। मंगलवार सुबह दरगाह थाने के अशोखा मजरे सोहपारा में तेज रफ्तार डग्गामार पिकअप ने तीन राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।सुबह करीब 6 बजे गांव निवासी राजेश द्विवेदी (48) पुत्र अशोक द्विवेदी खेत देखने के बाद घर लौट रहे थे। उसी समय सोहपारा निवासी जयंती देवी (48) पत्नी जगदंबा और बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव निवासी संतोष देवी (45) पत्नी राम छबीले शुक्ला भी पूजा के लिए फूल तोड़कर वापस घर जा रही थीं।इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।पिकअप चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments: