Sep 9, 2025

ट्रेन से फिसलने से सिपाही की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

गोण्डा - श्रावस्ती में तैनात सिपाही की गोण्डा में सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से फिसलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई, गोण्डा स्थित रेलवे के प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुए दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। मृतक सिपाही रामकोमल के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो पाई। रामकोमल गोरखपुर के सहजनवा कालेसर का निवासी बताया जा रहा है, जो वर्तमान में श्रावस्ती पुलिस लाइन में तैनात था। 

 

No comments: