लखनऊ - कन्नौज में एक शिक्षिका ने हेड मास्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मामला ठठिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक स्कूल से जुड़ा है, पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि हेड मास्टर ने उसे बदनीयती से छूआ और छेड़छाड़ किया। गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षिका ने कहा कि हेड मास्टर स्कूल में अकेले रुकने को कहते हैं। पीड़िता ने हेड मास्टर अरुण कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
No comments:
Post a Comment