Sep 15, 2025

दर्दनाक हादसा,ट्रेलर से टकराई बस,4 श्रद्धालुओं की मौत, कई गंभीर

जौनपुर - अयोध्या से काशी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई, दर्दनाक सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत से कोहराम मच गया। दुर्घटना में 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से दर्शन के लिए चले थे। यह दर्दनाक हादसा ओवरटेक के दौरान तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी बस लाइन बाजार थानाक्षेत्र अन्तर्गत सीहीपुर क्रासिंग पर ट्रेलर ट्रक से टकरा गई । मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला राहत बचाव कार्य में जुट गया और घायलों को आनन - फानन में अस्पताल भेजवाया गया।

No comments: