Aug 18, 2025

पति ने की हैवानियत पत्नी की काटी नाक,बचाव में दौड़ी मां को मिली सजा

लखनऊ - लखनऊ के मड़ियांव में सनसनीखेज वारदात
सामने आई है,घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की नाक काटकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आये माता-पिता से भी पति ने मारपीट की। मां ने दौड़कर चाकू छीन लिया,गुस्से में पति ने उसे खौफनाक सजा दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पिता ने बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया। पूरा मामला लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र से जुड़ा है।

No comments: