गोण्डा - बीते 18.08.2025 को वादी विनोद पुत्र स्वामी प्रसाद निवासी ग्राम वीरपुर थाना कोतवाली करनैलगंज जिला गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री की शादी ग्राम अन्दूपुर थाना परसपुर जिला गोण्डा निवासी नन्द कुमार पुत्र बच्चा राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी लड़की को पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था, दिनांक 17.08.2025 को मारपीट कर जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में नामजद 05 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 19.08.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त नन्द कुमार उर्फ नन्दलाल पुत्र बच्चा राम नि० ग्राम अन्दूपुर थाना परसपुर जिला गोण्डा को मलाव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Aug 19, 2025
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment