Jul 16, 2025

थाना धानेपुर पुलिस द्वारा जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर  राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-245/24, धारा 420, 467, 468, 471, 504 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-01. प्रमोद कुमार सिंह पुत्र अवधराज सिंह निवसी ग्राम गडरही मौजा पूरेतेन्दुआ थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को उसके घर ग्राम गडरही मौजा पूरेतेन्दआ से गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी फूलचन्द्र सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी ग्राम गडरही मौजा पूरे तेंदुआ, थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनके पिता तीन भाई थे। उसके चाचा दुर्गा सिंह के खाते में किसी नामिनी का नाम नही था। उनके मृत्यु के पश्चात् विपक्षीगणों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़ा करके बैंक के मिली भगत से उनके चाचा के खाते से पैसे निकाल लिया गया। पूछताछ करने पर प्रार्थी को गाली गुप्ता दी गई है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में मु0अ0सं0-245/24, धारा 420, 467, 468, 471, 504 भादवि बनाम प्रमोद कुमार सिंह आदि 05 के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 16.07.2025 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त-01. प्रमोद कुमार सिंह पुत्र अवधराज सिंह निवसी ग्राम गडरही मौजा पूरेतेन्दुआ थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. प्रमोद कुमार सिंह पुत्र अवधराज सिंह निवसी ग्राम गडरही मौजा पूरेतेन्दुआ थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-245/24, धारा 420, 467, 468, 471, 504 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. हे0का0 कुशहर यादव
03. हे0का0 मनीष दूबे

No comments: