Jul 29, 2025

अवैध फैक्ट्री बनाने का भंडाफोड़, तमंचे बरामद






गोण्डा - बीती 28/29.07.2025 की रात्रि थाना वजीरगंज के उ0नि0 रामधारी दिनकर मय पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। महराजगंज में चेकिंग करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति तरबगंज की ओर से डुमरियाडीह की दिशा में आता हुआ दिखायी दिया, जो पुलिस बल को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम शीतला प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामप्रताप विश्वकर्मा निवासी ग्राम विरजा पाण्डेय पुरवा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अवैध शस्त्र के विषय में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने घर पर अवैध देशी तमंचा बनाकर बेचने का कार्य करता है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहाँ से अवैध शस्त्र निर्माण सामग्री, अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस, बैरल एवं निर्माण उपकरणों का भारी मात्रा में समान बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. शीतला प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामप्रताप विश्वकर्मा निवासी ग्राम विरजा पाण्डेय पुरवा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-237/25, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
02. अर्धनिर्मित देशी तमंचा-07 अदद।
03. अर्धनिर्मित 06 फैरा-01 अदद।
04. जिंदा कारतूस 12 बोर-02 अदद।
05. खोखा कारतूस 32 बोर-08 अदद।
06. खोखा कारतूस 315 बोर-02 अदद।
07. 12 बोर बैरल-05 अदद।
08. 315 बोर बैरल-01 अदद।
09. 12 बोर अर्धनिर्मित बैरल-05 अदद।
10. तमंचा बनाने के उपकरण, ड्रिल मशीन मोटराइज 01 अदद, मैनुअल ड्रिल मशीन 01 अदद, हथौड़ी, कटर, रेती, स्प्रिंग, ट्रिगर, रिंच, पिलास, डाई, लोहे की रॉड, कैची, ग्लेंडर पत्थर आदि।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 रामधारी दिनकर।
02. उ0नि0 विक्रमादित्य।
03. मु0आरक्षी अतुल सिंह।
04. मु0आरक्षी रोबिन सिंह
05. आरक्षी मंजीत सिंह
06. आरक्षी सुशील सिंह
07. आरक्षी नागेन्द्र यादव।

No comments: