Jul 29, 2025

प्राचार्य डायट पयागपुर आशीष कुमार सिंह ने नव चयनित सन्दर्भदाताओ को पढ़ाया निपुणता का पाठ

 डायट पयागपुर में नव चयनित सन्दर्भदाताओ को निपुणता की दक्षताओं का बोध कराते प्राचार्य आशीष कुमार सिंह।

     

डायट पयागपुर में नव चयनित एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

रामगांव/पयागपुर बहराइच:-परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन तथा शिक्षकों के शैक्षिक सपोर्ट हेतु जनपद के विभिन्न विकासखंडों में कार्यरत खण्ड शिक्षा अधिकारी,अकादमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी,एसआरजी,व डायट मेंटरों की मासिक समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पयागपुर में आयोजित की गई। प्रभारी डायट प्राचार्य आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर से प्राप्त डाटा का विश्लेषण कर विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति की विकास खंडवार समीक्षा की गई।इस दौरान विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के नियमित क्रियान्वयन हेतु प्रभावी रणनीतियों, शत्- प्रतिशत बच्चों के नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव, शिक्षक संदर्शिकाओं के नियमित उपयोग, निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों के नियमित आकलन,शिक्षण कार्य में प्रिंटरिच सामग्रियों के नियमित उपयोग, गणित, विज्ञान किट का प्रयोग तथा सुनियोजित प्रयास द्वारा विद्यालयों को निर्धारित समयावधि में निपुण बनाने के निर्देश दिए गए।अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है, वह न  केवल बच्चों को बल्कि संपूर्ण समाज का मार्गदर्शन करता है, समाज की भावी पीढ़ी का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल पाठय पुस्तकों से बल्कि अपने आचरण से भी शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि समस्त एआरपी व एसआरजी साथी टीम भावना से कार्य करते हुए जनपद को शीघ्र ही निपुण जनपद बनाएंगे।उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरल स्वभाव के धनी खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा अनुराग कुमार मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को बहुत ही सरल तरीके से विद्यालयों को निपुण बनाने की जानकारी साझा की।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह,राम तिलक वर्मा,जितेंद्र बहादुर, डायट मेंटर दशरथ यादव,आशीष कुमार,गोविन्द किशोर,पूनम यादव,राम पाल् वर्मा,रमेश यादव,SRG मनोज कुमार दीक्षित,प्रीती श्रीवास्तव, सुधीर कुमार मेहरोत्रा,ARP.कुमार अभय,सुरेश यादव,श्रवण मिश्र,जितेंद्र राय, हरि ओम मिश्र,लक्ष्मी कांत दूवे,शिप्रा शुक्ला,नरेंद्र रॉय, क्षितिज पांडेय,योगेश त्रिपाठी,श्रीश श्रीवास्तव, राशल रघुवंशी,सलीम बाबू सहित दर्जनों सन्दर्भदाता उपस्थित रहें।

No comments: