करनैलगंज/गोण्डा - पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण हेतु बुधवार को महाविद्यालय सरयू डिग्री कॉलेज में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर०बी० सिंह जी द्वारा समस्त प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं के साथ किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर आर०बी० सिंह व समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य जी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु, परिसर के आसपास वअन्य स्थानों पर पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक अशोक सिंह, श्रीमती अनुराग सिंह , डॉ० त्रिपुरारी दूबे , डॉ० शैलेंद्र बहादुर सिंह , सुरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पांडे, स्वामीनाथ चौधरी, उमेश पाठक, अमित सिंह , विजय यादव व समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment