लखनऊ - बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में अचानक मची भगदड़ से हादसा हो गया,भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 28 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। आज सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी, उसी दौरान मंदिर में करंट फैलने की खबर से वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटा था,तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया जिससे विद्युत करंट फैल गया था।
Jul 28, 2025
बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत, 28 घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment