गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए जून माह में ही पूर्ण करें सभी कृषि कार्य - संजीव राठी
बहराइच। पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों से कहा कि किया कि जून माह गन्ना की फसल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। गन्ना उत्पादन अच्छा हो इसके लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य इसी महीने में पूर्ण कर लेना चाहिए। सर्वप्रथम 100 किलो यूरिया एवं 20 किलो आर्गेनिक अमिनोज़ एक साथ मिलाकर प्रति एकड़ कि दर से 2 बार 15 दिन के अंतराल पर प्रयोग करे। खरपतवार नियंत्रण के लिए जुताई - गुड़ाई कार्य पूर्ण कर ले। इससे फसल किअच्छी बढ़वार होगी। ऑर्गनिक पोटाश 3 बैग प्रति एकड़ कि दर से पहले प्रयोग करे। इसके बाद जून - जुलाई माह में मिट्टी चढ़ा दे। इससे खरपतवार का नियंत्रण होगा। गन्ना फसल का विकास भी तेजी से होगा। पोषक तत्वों का उपयोग भी अच्छे से होगा। बरसात के समय जल निकास भी आसानी से होगा। फसल कि अच्छी बढ़वार हो इसके लिए 15 दिनों के अंतराल पर प्रति एकड़ कि दर से एन पी के ( 19:19:19 ) 2 किलो मात्रा , 100 मि0 ली0 इमिडा कीटनाशक को 250 ली0 पानी में घोल बनाकर 2 बार स्प्रे करे। चोटी बेधक का प्रकोप कुछ प्लाटो में देखा गया है। इसके लिए 150 मि0 ली0 कोराजन प्रति एकड़ कि दर से 400 ली0 पानी में घोल बनाकर लाइनो में जड़ो के पास ड्रेंचिंग कर दे। 0238 प्रजाति को रेड रॉट बीमारी से बचाये। लगातार अपने खेतों की निगरानी करते रहे। रेड रॉट प्रभावित कल्लो/मूढ़ो को जड़ से उखाड़कर नष्ट कर दे। जंहा से मूढ़ो को निकाले वंहा पर 20 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिट्टी से ढक दे। क्षेत्र भ्रमण भोरी, सिपहिया,नंदवल, सिंदरखा, सिंदरखी, विजयपुर, बदरौली आदि रहे। उन्होंने यह भी कहा कि किसान वैज्ञानिक खेती अपनाये। जिससे लागत कम और मुनाफा बढ़ सके। किसानो का गन्ना उत्पादन लक्ष्य कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ अवश्य होना चाहिए। जो वर्तमान समय में काफी कम है। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं चीनी मिल के अन्य अधिकारी आदर्श, भूपेंद्र, दीपक आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment