Jun 7, 2025

मुण्डेरवा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

 


नारद भगवान और राजा परीक्षित की कथा ने भावविभोर किया जनसमूह


करनैलगंज/गोण्डा - तहसील अंतर्गत ग्राम सभा मुंडेरवा में धर्म और आध्यात्म की महत्ता को समर्पित संगीतमई श्रीमद्भागवत गीता कथा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। अयोध्या से पधारे कथा वाचक संजीवाचार्य जी महाराज जी महाराज ने श्रोताओँ  को कथापान कराया।सीकथा प्रवचन के दौरान नारद भगवान और राजा परीक्षित की अद्भुत और प्रेरणादायक कथा सुनाई गई। कथा में बताया गया कि किस प्रकार राजा परीक्षित ने मृत्यु के भय से परे जाकर सात दिन तक श्री शुकदेव मुनि से भगवत कथा सुनी और आत्मा की मुक्ति का मार्ग प्राप्त किया। नारद मुनि के संवाद और भक्ति के प्रसंगों ने सभी श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।

इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया। स्थानीय समिति और ग्रामवासियों ने आयोजन की व्यवस्था को सराहनीय ढंग से संभाला।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजन ने ग्रामवासियों के बीच भक्ति, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को सशक्त किया।

मुख्य यजमान भगवान बख्श सिंह और शकुंतला सिंह ने पूजन अर्चन किया।

ग्रामीणवासियों में आरती किया, आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान रितेश मिश्रा, अरविंद प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, के डी सिंह, विद्या भूषण सिंह, सुरेश सिंह, अभ्युदय प्रताप सिंह, आधिरा सिंह,अनुज कुमार सिंह, बाबादीन मिश्रा, नकछेद मिश्रा, ओमकार नाथ मिश्रा, पंकज तिवारी , अशोक कुमार सिंह , नानमून आदि उपस्थित रहे।

No comments: