गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई अतिआवश्यक : जगतार सिंह
फखरपुर, बहराइच। पारले चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह ने सोमवार को खपुरवा और शिवराजपुर गांव का भ्रमण कर गन्ने के खेती का हकीकत परखा और किसानों को आवश्यक सुझाव दिए। गन्ना प्रबंधक ने कहा कि इस समय अत्यधिक गर्मी पड़ने और बरसात न होने के कारण गन्ने सूख रहे हैं। यदि खेतों की सिंचाई न की गई तो गन्ने की फसल खराब हो जाएगी। पैदावार भी घट जाएगी। तत्काल सभी किसान गन्ने के खेत में सिंचाई करके पानी लगा दे। सिंचाई के 2 दिन बाद खेतों में प्रति बीघा 10 किलोग्राम यूरिया डाल दिया जाए। ऐसा करने से गन्ने की फसल को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। साथ ही फसल का उत्पादन 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। जब तक बरसात नहीं होती है, तब तक 10 से 12 दिन के अंतराल पर सिंचाई करते रहना है। गन्ने की उपज के लिए पानी अतिआवश्यक है। इस दौरान अन्य अधिकारीगण और कई किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment