Jun 21, 2025

सम्पूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम सख्त सम्बन्धित अधिकारियों का रोका गया वेतन

 सम्पूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम सख्त

सम्बन्धित अधिकारियों का रोका गया वेतन

बहराइच । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील सदर बहराइच में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचने पर डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति का जायज़ा लेने पर पाया कि पूर्वान्ह 11ः00 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख., अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड बहराइच, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हुए थे। इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं।

                

No comments: