Jun 12, 2025

अशोक समोसा की दुकान में लगी आग, अलख सुबह की घटना

 


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में अलख सुबह आग लग गई और देखते ही देखते उसकी लपटें ऊंचाइयां छूने लगीं। नगर के कटरा बाजार मार्ग स्थित रामलीला मैदान में संचालित अशोक समोसा वाले की दुकान आग लगने से उनकी दुकान का सामान जल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक दुकान में गैस सिलेंडर रखे थे, कुशल इतना रहा कि किसी सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है,वहीं लोगों कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई।

No comments: