Jun 22, 2025

चोरी करने वाले 3 लोग गिरफ्तार


 पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-278/2025 धारा 303(2), 317(2)/317(5) से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अंकित उर्फ विजय पुत्र जुगनू निवासी कठईया थाना कोतवाली मनकापुर, 02. बाल किशुन पुत्र रुपे यादव निवासी सोनारपुरवा थाना मनकापुर, 03. ओमकेश्वर पुत्र मुक्तिनाथ पाण्डेय निवासी झिलाही बाजार थाना मनकापुर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 05 अदद लोहे के गेट बरामद किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 19.06.2025 की रात्रि में ग्राम जैदवा, थाना मनकापुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय, ए.एन.एम. सेन्टर एवं कूड़ाघर के मुख्य लोहे के गेट अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया था। चोरी गए गेटों में विद्यालय का गेट हरे रंग का तथा शेष दोनों गेट काले रंग से पेंट थे। ग्राम प्रधान सुमन पत्नी रामअचल की तहरीर पर थाना मनकापुर में अज्ञात चोरो के विरूद्ध सुसंगत धारओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 22.06.2025 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कसैला रोड स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास दबिश देकर दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर चोरी का माल बेचने वाले तीसरे अभियुक्त ओमकेश्वर को भी गिरफ्तार किया गया तथा कुल 05 अदद लोहे के गेट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. अंकित उर्फ विजय पुत्र जुगनू निवासी कठईया थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. बाल किशुन पुत्र रुपे यादव निवासी सोनारपुरवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. ओमकेश्वर पुत्र मुक्तिनाथ पाण्डेय निवासी झिलाही बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 278/2025 धारा 303(2), 317(2)/317(5) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 05 अदद लोहे के गेट।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र चौबे
02. हे0का0 प्रभाकर चौधरी
03. हे0का0 संदीप यादव
04. हे0का0 राजू सिंह
05. का0 सत्यवीर सिंह

No comments: