कैसरगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़; पैर में गोली लगने से घायल
बहराइच, कैसरगंज/देर रात करीब 2 बजे कैसरगंज थानाक्षेत्र के रुकनापुर कला तिराहे पर स्वाट और पुलिस की संयुक्त टीम ने कडसर-बिटौरा रास्ते पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने घायल की पहचान रायपुर भैसवा, थाना बौंडी निवासी मुल्क राज के रूप में की है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुल्क राज पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित था और उसके खिलाफ जिले की विभिन्न थानों में चोरी व अन्य मामलों में 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की आगे की जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment