May 28, 2025

थाना कौड़िया पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-99/2025 धारा 103(1),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित हत्याभियुक्त अन्नू सिंह उर्फ राजेश कुमार सिंह पुत्र अम्बिका सिंह उर्फ अमरिका सिंह नि0 ग्राम जेठपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को आर्यनगर नहर पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19.05.2025 को वादी तेज बहादुर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह नि0 पश्चिम पुरवा मौजा जेठपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी जिसमें बताया गया कि दिनांक 19.05.2025 को सुबह लगभग 4ः15 बजे, मेरा पुत्र बब्लू उर्फ श्याम सिंह (उम्र 39 वर्ष) अपने मुर्गी फार्म हाउस पर सो रहा था। तभी गांव के कमल बहादुर सिंह, भारत सिंह, अन्नू सिंह उर्फ राजेश सिंह (पुत्रगण अम्बिका सिंह) एवं राहुल सिंह (पुत्र अन्नू सिंह) एकराय होकर वहां आए और पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उसके हाथ-पैर और नाक दबाकर जबरन मुंह में जहर पिला दिया और फरार हो गए। मेरा बेटा किसी तरह घर आया और घटना की जानकारी दी। जिसे तत्काल जिला अस्पताल गोण्डा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 28.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अन्नू सिंह उर्फ राजेश कुमार सिंह को आर्यनगर नहर पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अन्नू सिंह उर्फ राजेश कुमार सिंह पुत्र अम्बिका सिंह उर्फ अमरिका सिंह नि0 ग्राम जेठपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-99/2025 धारा 103(1),352,351(3) बीएनएस थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. प्र0नि0 अरविन्द कुमार सिंह।
02. उ0नि0 अमरजीत सोनकर।
03. का0 महेन्द्र पाण्डेय।

No comments: