करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गद्दोपुर निवासी मनोज सिंह का असामयिक निधन हो गया, उनके निधन की खबर से स्वजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज सिंह लंबे अरसे से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, जिनका लखनऊ से इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनका असामयिक निधन हो गया। मनोज सिंह के निधन की सूचना से उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
No comments:
Post a Comment