Feb 8, 2025

थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 04 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 23/25, धारा 191(2),191(3),190,115(2),352,351(3),333,109(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों- 01. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शिव कुमार, 02. प्रभु दयाल उर्फ उमेश कुमार, 03. पुनीत कुमार पुत्र रामकुमार, 04. अजीत कुमार को ग्राम लंकहवा पहाडापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06.02.2025 को थाना कटराबाजार क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगणों द्वारा घूर के विवाद को लेकर गाली-गुप्ता देते हुए मेरे व मेरे परिजनों को जानलेवा हमला करते हुए मारा-पीटा गया है। जिससे मेरे पति को गम्भीर चोटे आयी है। जिनका ईलाज जनपद लखनऊ में चल रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 08.02.2025 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 04 आरोपी अभियुक्तों-01. धर्मेन्द्र कुमार, 02. प्रभु दयाल उर्फ उमेश कुमार, 03. पुनीत कुमार, 04. अजीत कुमार को ग्राम लंकहवा पहाड़ापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शिव कुमार नि0 लंकहनपुरवा मौजा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
02. प्रभु दयाल उर्फ उमेश कुमार पुत्र रामकुमार नि0 लंकहनपुरवा मौजा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. पुनीत कुमार पुत्र रामकुमार नि0 लंकहनपुरवा मौजा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. अजीत कुमार पुत्र रामकुमार नि0 लंकहनपुरवा मौजा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0-23/25, धारा 191(2),191(3),190,115(2),352,351(3),333,109(1) बीएनएस थाना कटराबाजार गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह।
02. हे0का0 विनय यादव।
03. का0 विकास यादव।
04. का0 अतुल खरवार।
05. का0 अनुराग।
06. का0 नागेन्द्र कुमार।

No comments: