Dec 9, 2024

बेटी के साथ जा रही मां ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आई, दर्दनाक मौत, मैजापुर की घटना


गोण्डा - ओवरलोड गन्ना लदी ट्रॉली की  चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में महिला की मौत से हड़कंप मच गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना कटरा बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत मैजापुर (बोधा पुरवा) के पास उस वक्त घटी जब मां- बेटी किसी कार्य वश जा रही थी, तभी गन्ना लोड ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई।



No comments: