मुंबई के कुर्ला में बीईएसडी की बस ने सोमवार देर रात कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में अब तक 7 लोग जान गंवा चुके है। करीब 45 घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन्हें सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है।
यह दर्दनाक हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस सवारियों को लेकर कुर्ला स्टेशन से अंधेरी की तरफ जा रही थी। बीईएसटी की इन बसों का संचालन बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) करता है। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति यह मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित एक सार्वजनिक निकाय है जो बिजली और नागरिक परिवहन की सुविधाएं देता है
No comments:
Post a Comment