Dec 9, 2024

थाना को0 देहात पुलिस द्वारा चोरी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोंडा।09 दिसंबर 
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-470/24, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त चंद्रिका उर्फ चीनी पुत्र बालकिशोर ग्राम रमनगरा थाना कोतवाली बलरामपुर जनपद बलरामपुर को सोनबरसा पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.11.2024 को वादी लल्लू प्रसाद पुत्र सुन्दर लाल ग्राम पड़री बल्लभ थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 03/04.11.2024 की रात्रि गोण्डा-उतरौला मार्ग पर स्थित ग्राम विशवां गनेश से अज्ञात चोरों द्वारा उनके ई-रिक्शा की बैट्री चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें को0 देहात पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त ताराचन्द को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से से 01 अदद वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन व 02 अदद ई-रिक्शा की बैट्री व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद कर दिनांक 04.11.2024 को जेल भेजा जा चुका है तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु प्रकाश में आया 01 अभियुक्त फरार चल रहा था। आज दिनांक 09.12.2024 को वांछित अभियुक्त चंद्रिका उर्फ चीनी पुत्र बालकिशोर ग्राम रमनगरा थाना कोतवाली बलरामपुर जनपद बलरामपुर को सोनबरसा पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया। किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. चंद्रिका उर्फ चीनी पुत्र बालकिशोर ग्राम रमनगरा थाना कोतवाली बलरामपुर जनपद बलरामपुर।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 470/24, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 रामप्रकाश चन्द्र।
02. का0 नरेन्द्र यादव

No comments: