Oct 20, 2024

*भाजपा विधायक के भाई ने अस्पताल स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा*।

मथुरा में भाजपा विधायक के भाइयों और भतीजे ने एक निजी अस्पताल में घुसकर स्वास्थ कर्मियों  के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने गए थे। अस्पताल के स्टाफ ने आईसीयू में जाने से रोक दिया तो विधायक के भाई उग्र हो गये। थोड़ी देर वापस आये और आसीयू के अंदर घुसकर मारपीट करने लगे। इससे मरीज घबरा गए।

घटना महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल की बताई जा रही है। मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश चौधरी के भाई और भतीजे के खिलाफ डॉक्टर ललित वाष्र्णेय ने थाना हाईवे में तहरीर दी है। विधायक के प्रतिनिधि जसवंत ने भी थाने में अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है

No comments: