Jul 12, 2024

बैंक के खिलाफ चीनी मिल कर्मचारियों का प्रदर्शन

 बैंक के खिलाफ चीनी मिल कर्मचारियों का प्रदर्शन

बैंक प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे

बहराइच। जिले के चिलवरिया स्थित सिम्भावली शुगर मिल के कर्मचारियों ने चीनी मिल के मुख्य गेट पर बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया व बैंक प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। गौरतलब हो कि चीनी मिल पर करोड़ों की बकायेदारी है। जिसके चलते मिल के अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। अधिग्रहण का चीनी मिल कर्मचारी विरोध कर रहे है। इसी के चलते मिल के कर्मचारियों द्वारा चीनी मिल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर बैंक प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। चीनी मिल कर्मचारी बैंक की मनमानी व तानाशाही से नाराज चल रहे है।

No comments: