गोण्डा–गुरुवार को थाना कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी नीरज पाण्डेय द्वारा उनके साथ दुराचार किया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना व0उ0नि0 श्री रामदेव द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 19.05.2024 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त नीरज पाण्डेय को उमरियामोड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लियागया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. नीरज पाण्डेय पुत्र गणेश पाण्डे नि0 ग्राम श्रीरामपुरवा पहाड़ा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-123/2024 धारा 376 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. व0उ0नि0 रामदेव।
02. हे0का0 रूपेश कुमार सिंह

No comments:
Post a Comment