May 18, 2024

छुट्टा सांड,डीएनए टेस्ट व टोक्कियो बनाने के जुमले पर लगा विराम,गेंद अब जनता के पाले में




गोण्डा - आज शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम गया, पर चुनावी चर्चाओं का दौर अनवरत जारी है। बीते कुछ दिनों में चुनावी जनसभाओ और जनसंपर्क के दौरान कई ऐसी बयानबाजी हुई जिसको प्रत्याशियों के फायदे और नुकसान से जोड़कर देखा जा रहा है।   देश की बहुतचर्चित और सुर्खियों में रही कैसरगंज लोकसभा सीट पर पूरे देश की निगाहें अभी भी टिकी हुई हैं, कारण भी स्पष्ट है । टिकट बंटवारे में हुई देरी भी इस सीट को खूब चर्चाओं ले गई चुंकि नामांकन की तिथि समाप्त होने के एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की तो वहीं दूसरे दिन समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की। लेकिन बसपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था । नामांकन के बाद से ही सोशलमीडिया, जनसंपर्क व जनसभा में कई प्रकार के आरोप प्रत्यारोप लोग एक दूसरी पार्टियों पर लगाते रहे। कोई कहता रहा कि मैं छुट्टा सांड हूं,मुसलमानो को अपने से जोड़ते हुए डीएनए टेस्ट करने की सलाह तक दे डाली गईं,तो वहीं दूसरी ओर एक पार्टी के प्रत्याशी द्वारा लाखों मतों से अपनी जीत का दावा करते हुए कैसरगंज को  टोक्कियो बनाने का का बयान जारी हुआ। चुनाव प्रचार के दौरान कई प्रकार के आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर लगते रहे, लेकिन जनता की बुनियादी समस्याओं से जुड़े हुए मुद्दे नदारत रहे, उन मुद्दों को उठाना तो दूर पूरे चुनाव में इसका जिक्र तक नहीं आया । शायद जनता भी चुनाव के दौरान मुद्दों से अलग हटके इस प्रकार के वाद -विवाद एवं आरोप प्रत्यारोप में उलझी रही ।  इस बार चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को कम समय मिला। अब सवाल यह उठता है कि सांसद बनने के बाद क्या यह जनहित से जुड़े अहम मुद्दे जनप्रतिनिधि के मन मस्तिष्क को छू पायेंगे और क्या पूरा होंगे ? या फिर आने वाले वर्षों के लिए केवल मुद्दे ही बने रहेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप के साथ कटाक्ष का दौर तो जारी रहा लेकिन जनता को पढ़ पाना मुश्किल दिखा। अब गेंद जनता के पाले में है,जनता किसको असली हीरो बनाएगी यह आने वाला 4 जून ही बता पायेगा।

No comments: