देव पैथालॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन
फखरपुर, बहराइच। फखरपुर में लखनऊ रोड पर स्थित देव पैथालॉजी सेंटर का उद्घाटन गुरुवार को किया गया जिसके मुख्य अतिथि सीएचसी फखरपुर के प्रभारी अधीक्षक डॉ नरेंद्र सिंह रहे। पैथालॉजी सेंटर के प्रबंधक डीएमएलटी दुर्गेश मिश्रा ने बताया की फखरपुर में लखनऊ रोड पर प्रज्ञान अल्ट्रा साउंड के सामने देव पैथालॉजी सेंटर का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। यहां पर मरीजों को जांच के हर प्रकार की सुविधा रहेगी, सभी जांचें उचित मूल्य पर की जाएगी। सहप्रबंधक डॉ बब्लू मिश्रा ने बताया की हम सभी को समय समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहना चाहिए जिससे रोगों से बचकर उचित उपचार हो सकें। डीएमएलटी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि जांच हेतु ब्लड सैंपल की होम कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर रोहन मिश्रा, डॉ नरेंद्र सिंह, रमाकांत पाठक, भाजपा नेता प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment