May 17, 2024

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत फखरपुर पुलिस ने पैरा मलेट्री के साथ किया फ्लैगमार्च

 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत फखरपुर पुलिस ने पैरा मलेट्री के साथ किया फ्लैगमार्च 

फखरपुर बहराइच आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में फखरपुर थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय ने पुलिस टीम व पैरा मिलिट्री के साथ अंगनापारा, इंदूर,पटसिया बाजार सहित भिलौराबांसू में लोक सभा चुनाव 2024 को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने व दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर रोज फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को भयमुक्त और सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। लोगो को भयमुक्त होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बात कही गई। साथ ही साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले अराजक तत्वों को कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर पैरा मिलिट्री के साथ थाने की टीम मौजूद रही।

No comments: