Breaking







Apr 14, 2024

परसपुर: नाबालिक बालिका को बनाया हवस का शिकार,पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


गोण्डा–शनिवार को थाना परसपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षीगणों द्वारा उसकी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अमित कुमार उर्फ जय देव को आज दिनांक 14.04.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत डेहरास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अमित कुमार उर्फ जयदेव पुत्र राघवराम नि0 ग्राम रमेश्वरपुरवा मौजा सुसुण्डा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-144/2024, धारा 376डी0ए0,506 भादवि व 5जी/6 पाक्सो ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्र0नि0 परसपुर प्रदीप कुमार शुक्ला।

02. का0 चरन सिंह।

03. का0 अखिलेश यादव।


No comments: